फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिजली की लाइन काटने वाला गिरोह गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में रेमजा गांव के पास 30 अक्तूबर की रात 32 हजार केवी की विद्युत लाइन को काटकर तार चोरी करने वाले गिरोह के सात अपराधियों के साथ बुधवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी है। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से सूचना के आधार पर नारखी थाना इंस्पेक्टर राकेश कुमार गिरी व उनकी टीम ने अपराधियों की घेराबंदी को नारखी-बछगांव रोड स्थित रेमजा मोड़ पर जाल बिछाया था। वाहन चेकिंग के दौरान एक मैक्स पिकअप और एक कार को रोकने का प्रयास किया। इसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग से बचने को आरोपी वाहन छोड़कर भागने लगे। इस दौरान तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी और चार अपराधियों को सुरक्षित तौर पर घेराबंदी करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनकी पहचान आरिफ उर्फ भूकंप, प्यार मोहम्मद उर्फ इलियास और हकीकत निवासीगढ़ मुंडाली, मेरठ के तौर पर हुई। इन तीनों के पैर में गोली लगी है। इनके अलावा चार आरोपी शमशाद, नईम निवासीगण सीलमपुर, दिल्ली, समीर निवासी शास्त्रीबाग, दिल्ली और इब्राहिम निवासी भोजपुर, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 8 क्विंटल तार, जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये, एक तार कटर, एक मैक्स पिकअप, एक वैगनआर कार बरामद हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें