फिरोजाबाद। एका क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता और सेनेटरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। एसपीजी इंटर कॉलेज में बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय उपलब्ध हैं। साथ ही समय-समय पर अध्यापिकाओं द्वारा छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए जाते हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता रामनिवास पचौरी ने बताया कि विद्यालय में सेनेटरी पैड का पर्याप्त स्टॉक भी मौजूद है।