फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद में 27 केंद्रों पर हुई पीईटी, प्रश्नपत्र के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

फिरोजाबाद में शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 27 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए ललितपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और गोंडा समेत विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी फिरोजाबाद पहुंचे। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा कराने की तैयारियां शुरू कर दी गईं। पहली पाली की परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र पिछले साल के मुकाबले सरल रहा। परीक्षार्थियों के मुताबिक प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य था और अधिकांश प्रश्न हल करने में आसानी हुई। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद प्रशासन का पूरा ध्यान दूसरी पाली की परीक्षा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें