फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी फुल, 1500 से ज्यादा मरीज पहुंचे

सर्दी की वजह से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को हालात ऐसे रहे कि सुबह से दोपहर तक पंजीकरण काउंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं। आंकड़ों के मुताबिक, 1500 से ज्यादा मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर उपचार लिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस समय मौसमी बीमारियाँ सबसे अधिक फैल रही हैं। खांसी-बुखार, सर्दी, गले का संक्रमण, एलर्जी, वायरल फीवर और दमा के मरीज बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं। इसके अलावा जोड़ों के दर्द और ब्लड प्रेशर से जुड़े मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव और सुबह-शाम की ठंडक से प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को एहतियात बरतने, पौष्टिक आहार लेने, पर्याप्त तरल पदार्थ पीने और ठंडी हवाओं से बचाव करने की सलाह दी है। अस्पताल में भीड़ बढ़ने के बावजूद जांच व उपचार व्यवस्था सामान्य रही। स्टाफ की अतिरिक्त तैनाती कर ओपीडी में मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें