फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर फूटा आक्रोश, सपा सांसद के आवास के बाहर प्रदर्शन

संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल का विरोध करना विपक्ष को भारी पड़ रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रविवार को सपा सांसद अक्षय यादव के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। महिला पदाधिकारियों ने सांसद आवास के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि जो दल महिलाओं को उनका अधिकार देने के खिलाफ हैं, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है, लेकिन विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति के चलते इसका विरोध कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर 'महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान', 'नारी शक्ति का विरोध बंद करो' और 'महिला विरोधी सोच मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए। महिला पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विपक्ष हमेशा महिलाओं के अधिकारों को दबाने का काम करता आया है। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में मजबूत भागीदारी देने का रास्ता साफ हुआ है तो विपक्ष बौखला गया है। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सांसद आवास के बाहर मुस्तैद रहा। इस अवसर पर डॉ. अनुपम शर्मा, नीलम दिवाकर, रामनरेश कटारा, भाजपा नगर अध्यक्ष शिवम शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें