फिरोजाबाद की टूंडला तहसील में बृहस्पतिबार सुबह मां-बेटे ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद वकीलों और अन्य ने किसी तरह से बचाया। अमीन द्वारा लोन की किस्त लेकर रसीद न मिलने और बकाया की वसूली के लिए पति को पकड़कर तहसील ले आने पर महिला ने यह कदम उठाया।