फिरोजाबाद के सिरसागंज पुलिस ने आपरेशन लंगड़ा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दर्जन मामलों के वांछित अपराधी कन्हैया पुत्र तिलक सिंह निवासी गिहार कालोनी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आमौर नहर के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने जब बदमाश को घेरने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर थाना सिरसागंज पुलिस ने यह गिरफ्तारी की। पुलिस ने बदमाश के पास से चोरी की बाइक और अवैध तमंचा बरामद किया। थाना प्रभारी वैभव कुमार ने बताया कि कन्हैया एक शातिर अपराधी है और उसके विरुद्ध जनपद फिरोजाबाद, एटा और मैनपुरी में लूट, चोरी और छिनेती के करीब एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।