फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में ढेर, दिन में हुआ था पुलिस अभिरक्षा से फरार

अरुन पाराशर Updated Mon, 06 Oct 2025 04:12 PM IST

फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में 30 सितंबर को हुई 2 करोड़ रुपये की सनसनीखेज लूट का मास्टरमाइंड नरेश रविवार दोपहर को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। रात आठ बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे मक्खनपुर क्षेत्र में बाईपास स्थित होटल डीएमआर के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया। डीआईजी आगरा शैलेश पांडेय के स्तर से पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया है। बदमाश नरेश गांव अरनी, खैर, अलीगढ़ का रहने वाला था। उसे पुलिस ने उसके गिरोह के पांच अन्य बदमाशों के साथ शनिवार शाम गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने 1 करोड़ 5 हजार रुपये की नगदी बरामद की थी। शनिवार देर रात पुलिस नरेश को अलीगढ़ के खैर लेकर गई। वहां उससे 20 लाख रुपये और बरामद किए। इसके बाद नरेश से पूछताछ में लूट की रकम में से कुछ अन्य की बरामदगी कराए जाने के संबंध में और इनपुट मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें