फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिरसागंज के जय दुर्गे टेंट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

फिरोजाबाद के सिरसागंज में सोमवार की सुबह करीब 5.30 पर सिरसा रोड के लोगों ने एक दूसरे को फोन करना शुरू किया कि किसी मकान से धुआं उठ रहा है। लोगों ने पता किया तो मालूम पड़ा कि धुंआ एमजी पुरम के सामने स्थित जय दुर्गा मैरिज हाल से निकल रहा था। कुछ ही देर में धुआं तेज आग की लपटों में बदल गया। इसी मैरिज हाल में अमित गुप्ता पुत्र कपूर चंद्र गुप्ता का टेंट का सारा सामान रखा हुआ था। सूचना मिलने पर सिरसागंज और शिकोहाबाद से फायर विभाग की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस फोर्स और नगर पालिका कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं को संभाला। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अंदर का सारा सामान जल कर खाक हो चुका था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें