सुहागनगरी फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव मौजूद रहे। उन्होंने भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी बताया. कहा कि भाजपा को हमेशा झूठ बोलती है। वह लोगों का ध्यान भटकाती है। कहा कि बीजेपी चुनाव से पहले हमेशा हिंसा कराती है। पीलीभीत सांसद वरुण गांधी को भाजपा से टिकट मिलने पर संशय पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि यदि भाजपा उनका टिकट काटती है तो इस मामले में विचार-विमर्श किया जाएगा। हालांकि अभी तक वरुण गांधी से हमारी कोई बात नहीं हुई है। उनके 'विचार करने' के बयान के राजनीतिक विश्लेषक कई तरह के मायने निकाल रहे हैं। इससे राजनीतिक गलियारों में हलचल हो गई है।