फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बसों में अग्निशमन यंत्रों की कमी, यात्रियों की सुरक्षा 'राम भरोसे'

फिरोजाबाद। कानपुर व अन्य स्थानों पर हाल ही में हुई बसों में आग लगने की घटनाओं से भी परिवहन विभाग ने कोई सबक नहीं लिया है। यात्री बसों में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की जा रही है, जिसका सीधा असर यात्रियों की सुरक्षा पर पड़ रहा है। रोडवेज की कई बसों में अग्निशमन यंत्र हैं ही नहीं, जबकि कुछ में ही यह उपकरण उपलब्ध हैं। यह स्थिति दर्शाती है कि बसों में अग्नि सुरक्षा को लेकर कोई एकरूपता या सख्त निगरानी नहीं है। आपात स्थिति में आग बुझाने के लिए सबसे जरूरी माने जाने वाले अग्निशमन यंत्रों का बसों में न होना, यात्रियों की जान को सीधे खतरे में डालता है। यात्रियों ने इस लापरवाही पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक अग्निशमन यंत्रों को हर बस में अनिवार्य रूप से नहीं रखा जाता, तब तक बसों में यात्रियों की सुरक्षा केवल 'राम भरोसे' ही है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग और डिपो प्रबंधन को तत्काल प्रभाव से सभी बसों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए और समय-समय पर उनकी जांच भी करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें