उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार देर रात केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आसपास के मकानों को खाली कराया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया। घटना रामगढ़ क्षेत्र के हसमत नगर दीदामई मोहल्ले की है।