फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

फिरोजाबाद में जय भोले सेवा समिति की 52वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित शिव महापुराण कथा का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कलशयात्रा मार्ग भक्तिमय नजर आया। कलश यात्रा राधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोपाल आश्रम स्थित कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में 501 सौभाग्यवती महिलाओं ने चांदी, तांबा, पीतल, स्टील और मिट्टी के कलश लेकर भाग लिया। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर आलोक अग्रवाल, शैलेंद्र, हेमलता, ऋषि, वीके अग्रवाल, ऋषभ गर्ग, इशिता गर्ग, सिया शर्मा, माधुरी गर्ग, गोविंद गर्ग, निशा शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें