फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एका में धूमधाम से निकाली मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बरात

फिरोजाबाद के एका में रामलीला ग्राउंड से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बरात धूमधाम से निकाली गई। आकर्षक झांकियों को देखकर लोग भावविभोर हो गए। जगह-जगह राम बरात का स्वागत किया गया। बरात जब मैनबाजार, एका चौराहा, पुरबिया टोला, वाल्मीकि मोहल्ला समेत शहर की प्रमुख गलियों से गुजरी, तो जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर स्वागत किया। सौरभ गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, नीरज गुप्ता, सुशील वार्ष्णेय और रमाकांत वार्ष्णेय द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर बारात का शुभारंभ किया गया। यात्रा रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर पुनः यहीं पर संपन्न हुई। बरात में आधा दर्जन आकर्षक डोले शामिल रहे, जिनमें गुरु वशिष्ठ, श्रीराम-लक्ष्मण, राधा-कृष्ण आदि की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण का केंद्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में सजे एक बालक की झांकी रही। शोभायात्रा में सबसे आगे काली मां की झांकी रही, जो दुश्मनों से युद्ध करती हुई अखाड़े के रूप में प्रस्तुत की गई। सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष अनिल कुमार, उप निरीक्षक व महिला पुलिसकर्मी डोलों के साथ तैनात रहे। इस आयोजन में अध्यक्ष रविकांत वशिष्ठ, डॉ. विजेंद्र कुलश्रेष्ठ, अंकित दीक्षित, गुड्डू शर्मा, पवन प्रताप सिंह चौहान, राजू मिश्रा, फिरोज खान, वरुण पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें