उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार को आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में दलित युवा हाथों में नीला झंडा लेकर सड़कों पर उतरे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन को लेकर भारत बंद का भी आह्वान किया गया था। लेकिन, यह सफल नहीं रहा। जिलेभर में पुलिस-प्रशासन सक्रिय रहा। उपद्रवी पर कड़ी नजर रखी गई। इसी कड़ी में एका के अंबेडकर पार्क से रैली निकाली गई। यह एका चौराहा से होकर गांधी मूर्ति पर संपन्न हुई। वहां उपजिलाधिकारी जसराना शिवध्यान पांडेय तथा सीओ जसराना अनिमेष कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जबरन बाजार बंद करने का दवाब बनाया गया। लेकिन, पुलिस-प्रशासन की सक्रियता यह सफल नहीं रहा। इसके नारखी, फरिहा सहित विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया गया।