फिरोजाबाद के टूंडला में गोदाम में रखे खाली फलों के गत्तों व वारदाने (बोरियों) में एक शराबी युवक ने जलती बीड़ी पीकर फेंक दी। सुलगती बीड़ी से गत्तों में आग लग गई। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। साथ ही शराबी युवक को जिला अस्पताल भेजा है। थाना क्षेत्र के राजा का ताल चौकी अंतर्गत अलीनगर कैंजरा में इस्लाम निवासी राजा का ताल का फलों का गोदाम है। शनिवार रात्रि गोदाम पर एक शराबी युवक पहुंच गया तथा उसने बीड़ी पीकर खाली गत्तों में फेंक दी। सुलगती बीड़ी से गोदाम में आग लग गई। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि एक शराबी के बीड़ी पीकर गोदाम में फेंकने से आग लग गई। गोदाम में रखे खाली गत्ते वारदाना जल गए हैं। शराबी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।