फिरोजाबाद के केशपुरा ग्राम पंचायत के गांव नगला कांस में संपर्क मार्ग बदहाल है। जगह-जगह कीचड़ हो रखी है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण रवि राजपूत, योगेंद्र कुमार, भूदेव, होरी लाल, मोहन प्रसाद, कुमर सिंह, राजकुमार, सोरन सिंह, पन्नालाल, श्रीकृष्ण सिंह आदि ने प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।