फिरोजाबाद के टूंडला के थाना पचोखरा के गांव नगला कलुआ में भागवत भंडारे से पूर्व दूध के पैसों को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षो में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों के 20 महिला-पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है।