फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

फिरोजाबाद के खैरगढ़–प्रतापपुर मार्ग पर स्थित पंच दशनाम जूना अखाड़ा गुरु धाम बजरंग आश्रम पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बृहस्पतिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड-बाजों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश शोभायात्रा गुरु धाम बजरंग आश्रम से प्रारंभ होकर ग्राम नयावास और ग्राम शेखपुरा होते हुए देवी-देवताओं के मंदिरों में भागवत कथा का निमंत्रण देती हुई पुनः आश्रम परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बालिकाएं और महिलाएं सिर पर कलश धारण कर रामधुन गाते हुए चल रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा वाचक योगेंद्र पचौरी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना कराई। इस दौरान नरेंद्र शर्मा, रेनू शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, मुन्नी देवी शर्मा, प्रिंस रावत, पंडित शांतनु शर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें