फिरोजाबाद थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर स्टेट बैंक वाली गली में मकान का छज्जा देररात्रि भर-भराकर गिर गया। गनीमत रही कि रात्रि का समय था अन्यथा गंभीर हादसा हो जाता। छज्जा गिरने की जानकारी होते ही नगर विधायक मनीष असीजा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह,कानूनगों एवं लेखपाल संजय सहित अन्य टीम को मौके पर बुलवा लिया। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कराया। मानसून आने से पूर्व नगर निगम को भी जर्जर भवनों का चिह्नांकन करने के साथ उनको तुड़वाने की कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि इनके गिरने से कोई हादसा नहीं होने पाए। क्योंकि पिछले दिनों मथुरा में मकान गिरने के कारण तीनलोगों की मौत की घटना हो चुकी है।