फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रात में हमलावरों ने जिम पर किया पथराव और फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

अरुन पाराशर Updated Tue, 30 Dec 2025 04:19 PM IST

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड स्थित फिटनेस केव जिम में मध्य रात्रि 2:30 बजे करीब अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। जिम पर की गई फायरिंग के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। वही जिम के शीशे भी टूटकर चकनाचूर हो गए। मध्य रात्रि हुई घटना के बाद जिम संचालक आकाश यादव निवासी सागर कॉलोनी ने हमलावरों के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार सुबह सीओ शिकोहाबाद अरुण चौरसिया एवं इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने मौके पर जाकर घटना की जांच पड़ताल की। साथ ही सीसीटीवी सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए गए हैं। इस घटना में हमलावरों का एक वीडियो भी सामने आया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें