फिरोजाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी ने शहर में बिजली पानी की किल्लत एवं नालों की सफाई की मांग को लेकर महानगर अध्यक्ष शपथ खान राजू के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी नसीर अहमद, सतीश अग्रवाल नेताजी, पार्षद नुरुल हुदा लाला रायन, बाकर खालिक, अजय शर्मा, अमन द्विवेदी सहित काफी कांग्रेस नेता शामिल थे।