फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद नगर निगम में हंगामे और रस्साकसी के बीच भाजपा का पांच सीटों पर कब्जा

फिरोजाबाद नगर निगम में सोमवार को 6 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। भारी हंगामे और रस्साकसी के बीच और आम सहमति न बन पाने के कारण हुए मतदान में सत्ता पक्ष भाजपा ने अपनी मजबूती साबित करते हुए 6 में से 5 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी खेमे सपा के खाते में केवल एक सीट आई। इस चुनाव में भाजपा समर्थित ढोलपुरा के पार्षद मुनेंद्र यादव सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे। उन्हें सर्वाधिक 12 मत मिले, जो सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच अंदरखाने बनी किसी गुप्त रणनीति का कारण रहा। भाजपा के अन्य विजयी उम्मीदवारों में संत नगर के पार्षद देवेंद्र राजपूत, किशन नगर के किशनवीर दिवाकर, हुमायूंपुर के धर्मपाल राठौर और कोटला मोहल्ला के श्याम सिंह यादव को 10-10 मत प्राप्त हुए। वहीं, विपक्षी खेमे से सुदामा नगर के पार्षद मनोज शंखवार अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। इन्होंने 10 मत प्राप्त किए। मतदान के बाद हुई मतगणना के बाद जैसे ही नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने परिणाम उजागर किए, भाजपा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं, मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले रामचंद्र पालीवाल हॉल का माहौल गरमा गया। पार्षद अजय गुप्ता, हरिओम गुप्ता चटनी और देशदीपक यादव सहित अन्य पार्षदों ने प्रकाश विभाग के ठेका कर्मचारियों का मुद्दा उठाया। महापौर कामिनी राठौर द्वारा इस मुद्दे पर बाद में चर्चा की बात कहने पर नाराज पार्षद हॉल के गेट पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। नगर आयुक्त द्वारा कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने के आश्वासन के बाद ही मामला शांत हो सका। मेयर ने बताया कि इन ठेका कर्मियों को नई कंपनी के साथ काम करने की समस्या है। कंपनी और इन कर्मियों के बीच सुलह का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें