फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 70 गांवों के बैनामे जसराना में होने का अधिवक्ताओं ने किया विरोध

अरुन पाराशर Updated Wed, 10 Dec 2025 11:44 PM IST

परिसीमन के दौरान 70 गांवों को जसराना तहसील से शिकोहाबाद स्थानांतरित कर दिए जाने के बावजूद उनका बैनामा कार्य अब भी जसराना में ही होने के विरोध में शिकोहाबाद के अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की और रजिस्ट्री कार्य बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम यादव ने बताया कि पूर्व में प्रशासन ने वायदा किया था कि इन 70 गांवों की रजिस्ट्री शिकोहाबाद सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में होगी। उन्होंने मांग की कि जसराना तहसील से शिकोहाबाद में शामिल किए गए इन सभी गांवों के रजिस्ट्री कार्य को तुरंत शिकोहाबाद स्थानांतरित किया जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक रजिस्ट्री कार्य प्रभावित रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में महासचिव उम्मेदबाबू सहित शिवकुमार शर्मा, ब्रजेश चन्द्र, कपिल श्रीवास्तव आदि कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें