फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नगला पोहपी रोड से गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार शनिवार सुबह चार बजे करीब शिकोहाबाद इंस्पेक्टर अनुज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहा एक अभियुक्त नगला पोहपी रोड पर मौजूद है। वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सीओ प्रवीण कुमार तिवारी समेत शिकोहाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां उसने आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को पुलिस से चारों ओर से घिरा हुआ देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिससे वह घायल हो गया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम ताज मोहम्मद उर्फ कदरुआ निवासी गांव आसुआ थाना शिकोहाबाद बताया है। जिसके पास से तलाशी के दौरान एक तमंचा, एक खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए अभियुक्त ने अपराध को अंजाम दिया था। जिसके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें