फिरोजाबाद में इन दिनों एक बुजर्ग चर्चा का विषय बने हुए हैं। दूर-दूर से लोग उन्हें देखने आ रहे हैं। बुजुर्ग का कहना है कि वह मौत के बाद परलोक गए जहां से उन्हें भगवान ने भगा दिया। स्थानीय लोग बुजुर्ग की बातों से सहमति जताते हुए कहते हैं कि हम इनके मरने के बाद जलाने के इंतजाम में लग गए थे तभी ये जिन्दा हो गए।