योगी सरकार के लाख दावों के बावजूद यूपी में बदमाशों का कहर जारी है। बेखौफ बदमाश बार-बार बिजनेसमैन को निशाना बना रहे हैं। पहले मथुरा में एक व्यापारी की हत्या के बाद अब फिरोजाबाद में अपराधियों ने एक बिजनेसमैन का अपहरण कर लिया। अपहरण की इस वारदात में छह शातिर बदमाश शामिल थे। जिसमें से पांच तो जान बचाकर भाग निकले लेकिन एक हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।