पिछले दिनों देहरादून से रविंद्र नाथ सोनी नाम के एक ठग को गिरफ्तार किया गया.. मामला करीब 42 लाख की ठगी का था.. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया लेकिन उस समय पुलिस प्रशासन को भी नहीं पता था कि वो जिस रविंद्र नाथ सोनी को गिरफ्तार कर रहे हैं वो दरअसल कोई मामूली ठग नहीं बल्कि इंटरनेशनल महाठग है.. वहीं अब इस मामले में महाठग की पहली पत्नी भी फंस गई है.. दरअसल देश-विदेश के 700 से अधिक लोगों से लगभग 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी और उसके साथियों के बाद अब उसकी तलाकशुदा पत्नी स्वाति के खिलाफ भी जांच शुरू हो गई है। कोतवाली पुलिस ने एनआरआई संदीप पांडेय की तहरीर पर उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। उस पर कई निवेशकों से रुपये लेने के बदले चेक देकर पैसा लौटाने की गारंटी देने का आरोप है...