भट्ठे से ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली में शनिवार को पीछे से आए तेज रफ्तार डीजल-पेट्रोल भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि शिक्षक समेत तीन घायल हुए। बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा निवासी रंजीत (22), बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पारादान निवासी बृजमोहन (30), सदान बदान का पुरवा निवासी चालक राजू (35) बिंदकी रजीपुर मोड़ स्थित भट्ठे पर काम करते थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लादकर चालक के साथ मजदूर कस्बे की ओर जा रहे थे।