फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में खड़े ट्रेलर से टैंकर टकराया, चालक की मौत

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार सुबह खड़े ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार टैंकर टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनएचएआई की टीम ने शव को बाहर निकाला। बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के नरसेना गांव निवासी मनोज भाटी पुत्र भगमंगल भाटी हाइड्रोजन गैस का टैंकर लेकर प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 9:10 बजे थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव के पास चालक को झपकी आ गई। इसी दौरान टैंकर हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें