फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; तीन चोरी का खुलासा

बकेवर पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम ने मंगलवार रात देवमई नहर पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में रफीक निवासी कछेवरा, थाना जहानाबाद के पैर में गोली लगी। वहीं उसके दो साथियों नसीम पुत्र सत्तार उर्फ भुल्ली निवासी तेजानगर, थाना जहानाबाद और जावेद पुत्र नफीस निवासी तेजानगर को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें