फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहपुर में घर में गांजे की खेती करने वाला गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2025 11:36 PM IST

घर में गांजे की खेती से 30 किलो 50 ग्राम मादक पदार्थ तैयार करने वाले बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसआई संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि चिल्ला पुल के पास उरौली मौरंग खंड तिराहे के पास से चार बोरी गांजा के साथ बड़ेलाल निषाद (62) को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाने के पलटूपुर का निवासी है। आरोपी के पास से चार बोरियों में तीन किलो 650 ग्राम सूखा गांजा, 12 किलो 200 ग्राम हरा गांजा और एक बोरी में सात किलो 150 ग्राम गांजे के अवशेष बरामद किए हैं। आरोपी की साइकिल भी पकड़ी गई है। वह साइकिल से बोरी लेकर जा रहा था। आरोपी काफी दिनों से गांजे का कारोबार करता था। वह अपने घर में गांजे का पेड़ उगाए था। काटने के बाद एक खेत में सुखाता था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेजा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें