फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाकुंभ को लेकर फतेहपुर में हाई अलर्ट, जिले की सीमाओं पर बने चेकिंग प्वाइंट

महाकुंभ मेला की शांति व्यवस्था में जिला पुलिस ने सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाएं हैं। यहां पुलिस की एक टीम अभियान के तहत सारे वाहनों की सघन चेकिंग करेगी। खास तौर से प्रयागराज की ओर जाने वाले सभी आने-जाने वाले वाहनों और उनमें सवार लोगों का सत्यापन करेगी। प्रयागराज महाकुंभ मेला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी धवल जायसवाल ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा के लिहाज से औंग सीमा पर छिवली नदी, जहानाबाद-कानपुर सीमा, चांदपुर-हमीरपुर सीमा, ललौली-बांदा हाईवे, ललौली-तिंदवारी हाईवे, धाता-महेवा घाट, खागा-कौशांबी, हुसैनगंज-रायबरेली, हुसैनगंज-डलमऊ, सुल्तानपुर घोष थाने के अफोई-कौशांबी सीमा समेत 15 स्थानों पर चेकिंग पोस्ट बनाई गईं हैं। चेकिंग में वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगाया गया है। बैरियर के पास ही पुलिस कर्मियों के रुकने के लिए टेंट लगाया गया है। चेकप्वाइंट पर सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग करते दिखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें