फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: रोपाई के लिए लाए गए एक लाख पौधे रिंद नदी के बीहड़ में नष्ट

देवमई ब्लॉक क्षेत्र में रिंद नदी के बीहड़ और नालों के किनारे पौधरोपण के लिए लाए गए करीब एक लाख पौधे लापरवाही के कारण नष्ट हो गए हैं। पौधों के अवशेष जंगल, सड़क किनारे और नालों के आसपास पड़े हैं। ऊसर भूमि सुधार के लिए भेजी गई जिप्सम का भी सही इस्तेमाल न कर उसे नालों में बहा दिया गया। इसके निशान अब भी मौके पर मौजूद हैं। वन विभाग को करनपुर, सरांय बकेवर, भैरमपुर और घोरहा नाला क्षेत्र सहित रिंद नदी के बीहड़ों में पौधरोपण का लक्ष्य मिला था। इसके लिए दो ट्रक जिप्सम उपलब्ध कराई गई थी जिसे घोरहा और सरांय बकेवर भेजा गया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर केवल औपचारिक रूप से पौधे लगाकर फोटो खींच ली गई। अधिकांश पौधों को रोपे बिना ही फेंक दिया गया। इससे वे सूख गए। न पौधों की देखरेख की गई और न ही सुरक्षा की कोई व्यवस्था की गई। वन रेंजर रविंद्र बिष्ट का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है फिर भी इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें