फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में महाकुंभ से वापस मध्य प्रदेश लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार अज्ञात ट्रक की टक्कर से खंती में पलट गई। हादसे में कार चला रहे श्रद्धालु की इलाज को जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं, कार में सवार परिजनों को मामूली घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।