फतेहपुर जिले में बहराइच-बांदा मार्ग (एसएच-13) के चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग मार्ग किनारे के अवैध निर्माण को हटा रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक ललौली कस्बे में नूरी मस्जिद प्रबंधन समिति ने दो-तीन वर्षों में किए अवैध निर्माण को जिला प्रशासन और लोक निर्माण की संयुक्त टीम ने सौहार्दपूर्ण तरीके से हटा दिया है।