फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पर कब्जे के विवाद में भाई की हत्या, दो भाइयों समेत चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी खास गांव में मंगलवार सुबह सहन की भूमि पर लकड़ी का घेरा बांधने पर परिवार में विवाद हो गया। भाई व पिता पर दो भाइयों समेत चार लोगों ने सब्बल, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में एक भाई की मौत हो गई। घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि दो भाग गए। पुलिस ने दो भाइयों समेत चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी भगवानदीन निषाद ने बताया कि बड़ा पुत्र दशरथ घर के सामने लकड़ी का घेरा बना रहा था। छोटे पुत्र प्रद्युम्न (28) ने अपने दरवाजे पर घेरे की लकड़ी बांधने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दशरथ ने पत्नी कमला कुमारी व छोटे भाई कमलेश और साले लवलेश निवासी रमसगरा थाना किशनपुर के साथ सब्बल, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे से प्रद्युम्न पर हमला किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें