फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अरहर और गेहूं की 50 बीघा फसल जली, किसानों ने पेड़ की टहनियों से बुझाई आग

महुआ के पेड़ो के नीचे सूखे पत्तों में लगाई गई आग से 50 बीघा गेहूं और अरहर की पकी फसल जल गई। ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियों और ट्यूबवेल से पानी चलवा कर किसी तरह आग पर काबू पाया। दो घंटे बाद दमकल पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश दिखा। ललौली थाना क्षेत्र के गांव दतौली में यमुना नदी के समीप रामबहादुर कुशवाहा और श्याम कुशवाहा के महुआ के बाग में शनिवार दोपहर पेड़ो के नीचे सूखे पत्तों में किसी ने आग लगा दिया। आग की चिंगारी की चपेट में गेहूं और अरहर की फसल आ गई। इसमें 10 से अधिक किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई। दतौली चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह, पीआरवी की टीम और लेखपाल राजेश कुमार पटेल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें