फर्रुखाबाद के कायमगंज बाईपास स्थित सीपी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार सुबह बच्चों को छोड़ने के बाद एक वैन में अचानक आग लग गई। स्कूल स्टाफ और दमकल विभाग ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि हादसे के समय वैन में बच्चे नहीं थे, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।