फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: पालतू कुत्ते के हमले से 20 भेड़ों की मौत, नौ घायल

कम्पिल थाना क्षेत्र के धीमर नगला गांव में रविवार तड़के पालतू कुत्ते के हमले में 20 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि नौ भेड़ें घायल हो गईं। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस चौकी पर शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने का आरोप लगाया है। गांव निवासी दिनेश पाल ने बताया कि उनके घेर में 48 भेड़ें बंधी थीं। शनिवार देर रात वह उनकी रखवाली कर रहे थे, लेकिन तड़के बारिश शुरू होने पर घर चले गए। इसी दौरान गांव का एक पालतू कुत्ता घेर में घुस गया और भेड़ों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें