लेह में बलिदान हुए फर्रुखाबाद के लाल सुनील कुमार का शव लेकर सैन्य अधिकारी गांव पहुंचे। युवाओं ने सुनील भैया अमर रहे, के नारे लगाकर देश और बलिदानी के प्रति कृतज्ञता जताई। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ बलिदानी का शव पंचतत्व में विलीन हो गया। तिरंगा हाथ में लेते ही पिता बोले इसकी सुरक्षा के लिए ही बेटा गया था, अब इसी में लिपट कर वापस आया है।