फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: मौनी अमावस्या पर जूना अखाड़े के नागा साधुओं निकाली शोभायात्रा

शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jan 2026 11:41 AM IST

मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के नागा साधुओं ने घुड़सवारों के साथ बैड बाजों की मधुर धुन पर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज के नेतृत्व में निकाली गई। भभूत धारण कर चल रहे नागा साधुओं के स्वरूप और करतबों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। उन्हें देखने के लिए कल्पवासी व श्रद्धालु अपनी-अपनी राउटियों से निकल पड़े। शोभायात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। मार्ग में महिलाओं ने तिलक, अक्षत व पुष्पवर्षा कर साधु-संतों का स्वागत किया। पालकी में ब्रह्मलीन महंत स्वामी सिद्धेश्वर गिरी महाराज, ब्रह्मलीन गुरु महंत स्वामी योगेश्वरानंद गिरी महाराज, ठाकुर जी एवं लड्डू गोपाल विराजमान रहे। शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन आगे-आगे चलता रहा, जबकि घुड़सवारों ने मार्ग को खाली कराते हुए व्यवस्था बनाए रखी। शोभायात्रा छठी सीढ़ी से परिक्रमा मार्ग होते हुए गंगा तट पहुंची। वहां नागा साधुओं ने विधिवत गंगा स्नान किया। इस अवसर पर महंत सागरपुरी, महंत विपिन पुरी, श्यामपुरी, दंडी मंडल अध्यक्ष सुभाष आश्रम, स्वामी धर्म चैतन्य छोटे भइया, विनीत द्विवेदी, भइयन मिश्र, अनिल कुमार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें