फर्रुखाबाद में मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट बदल ली और मार्च के महीने में दिसंबर जैसा घना कोहरा छा गया। सुबह से ही पूरे इलाके में कोहरे की चादर छाई रही, जिसके चलते वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि चंद कदम की दूरी तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के कारण सुबह जनजीवन भी प्रभावित रहा। वहीं यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।