फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट डिप पर डेढ़ फीट पानी बहने से फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग बंद

गंगा के बढ़ते जलस्तर ने तटीय इलाकों में मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़कर 136.95 मीटर पर पहुंच गया। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर चित्रकूट डिप पर डेढ़ फीट से अधिक पानी बहने लगा। बहाव तेज होने से एसडीएम ने वहां से वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी है। अब सभी वाहन डबरी होकर निकाले जा रहे हैं। गांव अंबरपुर के 12 घरों में पानी भर गया है। गंगा में खतरे का निशान 137.10 मीटर है। वहीं, नरौरा बांध से 1,24,173 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर गांव चित्रकूट स्थित डिप पर सोमवार रात से पानी बहने लगा था। बाइक व कारें निकालने में परेशानी हो रही है। पानी का बहाव तेज होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। कई बाइक पानी के बीच धार में पहुंचकर बंद हो रही हैं। उप जिलाधिकारी श्वेता साहू ने थानाध्यक्ष राजेपुर को मार्ग बंद कराने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने डिप के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर वाहनों को गुजरने से रोक दिया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को इटावा-बरेली हाईवे से डबरी मोड़ से राजेपुर की ओर भेजा जा रहा है। बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों को राजेपुर से डबरी होते इटावा-बरेली हाईवे पर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें