फर्रुखाबाद जिले में मामूली विवाद में नशे में धुत युवा एक दूसरे से मारपीट करने लगे। सरेराह मारपीट होते देख राहगीरों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद खुद ही चले गए। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेवर रोड भोलेपुर में देर शाम शराब के नशे में धुत युवक आपस में उलझ गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। नशेड़ियों ने एक दूसरे को उठाकर सड़क पर पटक दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।