फर्रुखाबाद जिले में मृत अवस्था में लाई गई एक महिला को युवक लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में छोड़कर भाग गया। उसके साथ मौजूद तीन मासूम बच्चे करीब पांच घंटे तक लावारिस हालत में रहे। अस्पताल स्टॉफ ने बच्चों को नाश्ता करवाकर मोबाइल से गेम खिलाकर मन बहलाया। महिला के भाई ने भर्ती कराने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।