फर्रुखाबाद जिले में इटावा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार रात ग्राम वनपोई के सामने गैस टैंकर और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गैस टैंकर की केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक का शव अंदर फंस गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।