फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फर्रुखाबाद में बोलेरो व ट्रक की जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत और चार घायल, गंभीर हालत में दो रेफर

Tue, 05 Mar 2024 08:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

फर्रुखाबाद जिले में बरात से लौटते समय शाहजहांपुर थाने के नौगवां मुबारकपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की मंगलवार सुबह करीब तीन बजे आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सुबह करीब पांच बजे लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां कलान के लक्ष्मणपुर निवासी रामदीन (72), भउआ नगला निवासी रजनीश (25) को मृत घोषित कर दिया गया। इलाज के दौरान घायल कलान के ही गांव अब्दुल्लानगर निवासी नेता (40) को मृत घोषित कर दिया गया। घायल अब्दुल्लानगर के रवित कुमार (24), प्रेमपाल (45), शीलचंद्र (45) और लक्ष्मणपुर के रमेश का इलाज शुरू किया गया। हालत गंभीर होने पर प्रेमपाल व शीलचंद्र को रेफर कर दिया गया। कलान थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंच गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें