फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर क्षेत्र के गांव मड़ैया तौफीक के सामने मंगलवार सुबह घने कोहरे से रोडवेज बस और पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप सवार युवक को हल्की चोट आई। थाना पुलिस ने चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया।