उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया। मृत शरीर को जहां समाज नमन करके अंतिम विदाई देता है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की शव के साथ भी संवेदनहीनता सामने आई। फर्रुखाबाद में सीएमओ कार्यालय के पास बने पोस्टमार्टम हाउस के पुराने भवन में रखा शव रात भर कुत्ते नोचकर खाते रहे। सुबह पहुंचे परिजनों ने दृश्य देख शोर मचाया और डीएम को सूचना दी।